हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Haryana Nikay...

    Haryana Nikay Chunav: चुनाव से पहले ही भाजपा के ये उम्मीदवार जीते, सीएम नायब सैनी ने कर दिया बड़ा खेला, जानिये कैसे

    Haryana Nikay Chunav
    Haryana Nikay Chunav: चुनाव से पहले ही भाजपा के ये उम्मीदवार जीते, सीएम नायब सैनी ने कर दिया बड़ा खेला, जानिये कैसे

    Haryana Nikay Chunav: करनाल। हरियाणा के करनाल से बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हरियाणा निकाय चुनाव में करनाल नगर निगम से भाजपा के दो उम्म्ीदवार निर्विरोध पार्षद चुनाव जीते। वहीं 8 वार्ड से संकल्प भंडारी व 11 वार्ड से संजीव मेहता शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भंडारी के समर्थन में निर्दलीय खड़े यशपाल मित्तल व विष्णु शर्मा ने नामांकन वापस लिया है। खबर ये भी है कि चार और उम्मीदवार भाजपा के समर्थन में नामांकन वापस ले सकते हैं।

    Modi Government News: अभी-अभी इन 5 राज्यों के लिए मोदी सरकार ने 1554 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की

    विज ने नागर को निर्विरोध पार्षद चुने जाने पर दी बधाई | Haryana Nikay Chunav

    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनाव में वार्ड नंबर 24 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी महेश नागर को निर्विरोध पार्षद चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। विज ने महेश नागर को फूल-मालाएं पहनाते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा नेता कपिल विज के अलावा चुनाव समिति सदस्यों ने भी पार्षद महेश नागर को फूल-मालाएं पहनाते हुए आशीर्वाद दिया। इस दौरान चुनाव कार्यालय ह्यभाजपा व भाई अनिल विज जिंदाबादह्ण के नारों से गूंज उठा।

    Haryana Metro News: खुशखबरी, हरियाणा के एक और शहर में दौड़ेगी मेट्रो, यहां जानें मेट्रो विस्तार …

    नगर परिषद अम्बाला छावनी के चुनाव में महेश नागर अब सबसे पहले चुने जाने वाले भाजपा पार्षद बन गए हैं। उनके मुकाबले चुनाव में अन्य कोई प्रत्याशी नहीं उतरा है। युवा पार्षद महेश नागर के पिता एवं पूर्व पार्षद अनिल नागर भाजपा नेता है जोकि पार्टी में पूरी तरह से सक्रिय हैं।

    वहीं आज शाम भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनाव के लिए गठित की गई चुनाव समिति की भी बैठक संपन्न हुई जिसमें संयोजक संजीव सोनी के अलावा पार्टी नेता ओम सहगल, जसबीर जस्सी, सुरेंद्र बिंद्रा, मदनलाल शर्मा, ललता प्रसाद, राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, फकीरचंद सैनी, श्याम सुंदर अरोड़ा, नरेंद्र राणा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, प्रमोद लक्की, बलकेश वत्स, सुभाष शर्मा, वरिंद्र सिंह के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here