हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अवैध नशा मुक्...

    अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़, दो संचालक गिरफ्तार

    Abohar News
    Abohar News: घर में नशा छुड़ाऊ केन्द्र पर छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मी और जानकारी देते हुए एसएचओ प्रोमिला सिद्धू।

    29 युवकों को कराया गया मुक्त

    अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। फाजिल्का जिले के अबोहर के सुभाष नगर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 29 युवकों को मुक्त कराया है। थाना नंबर 2 की प्रभारी प्रोमिला सिद्धू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिविल सर्जन फाजिल्का के साथ सुभाष नगर स्थित एक कोठी में रेड की। जांच में पता चला कि केंद्र बिना किसी वैध लाइसेंस और प्रशासनिक अनुमति के चलाया जा रहा था।

    पुलिस ने केंद्र के दो संचालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लधु वाला उताड़ के नरिंद्र सिंह पुत्र धर्म सिंह और अजीमगढ़ अबोहर के गुरतेश्वर सिंह पुत्र गुरनेक सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रेस्क्यू किए गए सभी 29 युवकों का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– Snake News: हिसार के गौरव यादव के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग, अब तक 8 बार खतरनाक सांपों ने काटा