हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home खेल IPL 2025 Upda...

    IPL 2025 Update: चोट की वजह से विराट कोहली के खेलने को लेकर हेड कोच ने किया बड़ा खुलासा

    Virat Kohli
    IPL 2025 Update: चोट की वजह से विराट कोहली के खेलने को लेकर हेड कोच ने किया बड़ा खुलासा

    IPL 2025 Update: नई दिल्ली। आईपीएल के मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फील्डिंग करते समय उंगली में चोट लगने से घायल विराट कोहली की फिटनेस के बारे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि चोट के बावजूद विराट कोहली ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। Virat Kohli

    उन्होंने बताया कि जीटी द्वारा दिए गए 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12वें ओवर में कोहली ने एक चौका रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी उंगली पर लगी और सीमा रेखा के पार चली गई। दर्द के कारण कोहली परेशान दिखे, जिसके बाद टीम का फिजियो उनका इलाज करने मैदान पर आया। हालांकि, कोहली मैदान से बाहर चले गए, लेकिन उनकी उंगली में दर्द बना रहा। जीटी ने यह मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया।

    “विराट बिल्कुल ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है” | Virat Kohli

    मैच के बाद एंडी फ्लावर ने कहा, “विराट बिल्कुल ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है।” एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर तीन विकेट लिए। सिराज को आरसीबी ने सात साल तक टीम में रखने के बाद रिलीज कर दिया था।

    फ्लावर ने कहा, “टॉस काफी अहम था क्योंकि मैदान पर ओस थी। पहली पारी में गेंद थोड़ी रुककर आ रही थी। यह आमतौर पर चिन्नास्वामी की पिच जैसी नहीं थी, जहां गेंद तेजी से आती है। लेकिन इसका नतीजे पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, गुजरात टाइटंस ने हमसे बेहतर खेला और सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की।” उन्होंने आगे कहा, “सिराज ने नई गेंद से शानदार स्पेल डाला। उसकी लाइन और लेंथ बहुत अच्छी थी और उसने स्टंप्स पर लगातार हमला किया। हम सब उसे बहुत पसंद करते हैं और उसकी काबिलियत को जानते हैं। हमने इस बार अच्छी नीलामी की और संतुलित टीम बनाई है। मैं सिराज को आगे के लिए शुभकामनाएं देता हूं।” Virat Kohli

    Punjab Roadways: पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की तरनतारन में बड़े आंदोलन की चेतावनी