हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More

    Atal Kisan Majdoor Canteen: विधायक सांगवान ने अनाज मंडी में ‘अटल किसान-मजदूर कैंटीन’ का किया शुभारंभ

    Bhiwani News
    Bhiwani News: अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ करते विधायक सुनील सांगवान।

    भिवानी/चरखी दादरी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Charkhi Dadri News: अनाज मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों और यहां कार्यरत मजदूरों की सहायता के लिए ‘अटल किसान मजदूर कैंटीन’ खोली गई है। कैंटीन में महज 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। कैंटीन का शुभारंभ सोमवार को विधायक सुनील सांगवान ने किया। पहले दिन कैंटीन में मजदूरों व किसानों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा। Bhiwani News

    विधायक सांगवान ने कहा कि आज किसानों और मंडी में कार्यरत मजदूरों की मांग पूरी की है। अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन की शुरूआत होने से किसानों व मजदूरों को 10 रुपये में शुद्ध भोजन मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान व मजदूरों सहित सभी वर्गों के विकास करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। हरियाणा सरकार देश में सबसे अधिक फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है, ताकि किसानों के लाभ को बढ़ाया जा सके। सरकार ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ आज सीधे किसानों को मिल रहा है। Bhiwani News

    विधायक सांगवान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसानों से बातचीत की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल खरीद के बाद फसल का उठान भी तुरंत करवाएं, ताकि किसान आसानी से अपनी फसल लेकर मंडी में आ सके। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार, तेजवीर सांगवान, राकेश बंजारा, विनोद कुमार, मंडी प्रधान मोहन मकड़ानिया, विनोद गर्ग व दिनेश पातुवास इत्यादि मौजूद रहे। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– Faridabad Crime: फरीदाबाद में युवक की पीट पीट कर हत्या