गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। राज नगर एक्सटेंशन निवासी सोनिया अपूर्व चौधरी के जरिए आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निस्तारण की प्रक्रिया में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तत्काल एक्शन लिया और बड़ी कार्यवाही करते हुए,गाजियाबाद के लालकुआं स्थित आदित्य हाई स्ट्रीट मॉल में संचालित बीकानेर वाला रेस्टोरेंट पर निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंशुल पांडे और नरेंद्र कुमार की टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही में रेस्टोरेंट से शाही पनीर, दाल मखनी, छोले की सब्जी, कोकोनट चटनी, पनीर और रसगुल्ले मिठाई सहित कुल छह खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। ये सभी नमूने खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान टीम को कुछ स्वच्छता और गुणवत्ता से जुड़ी कमियाँ भी पाई गईं, जिनके लिए सुधार नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-II, अरविंद कुमार यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है, और इस तरह की शिकायतों पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी।
ताजा खबर
सीमित संसाधनों के बावजूद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास: इमरान सिद्दीकी
द न्यू हाइट्स एकेडमी कैरा...
निकाह में सादगी और अल्लाह पर भरोसा जरूरी: मौलाना बिलाल हुसैन थानवी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
पुलिस मुठभेड़ में फरार चल रहा वांछित आरोपी दबोचा, जेल रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
पॉलीथिन का प्रयोग करने पर पांच दुकानदारों के काटे चालान
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...
डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, 37 शिकायतों में से तीन निस्तारित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
खेत में गेहूं निकालते समय थ्रैशर की चपेट में आने से किसान की मौत
रेवाड़ी (सच कहूँ /महेंद्र ...
सेंट्रल पार्क के पास ट्रकों के यू-टर्न से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
हनुमानगढ़। मंडी से गेहूं भ...
DA Hike News: केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को दी मंजूरी
नई दिल्ली (एजेंसी)। Centr...















