हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाजियाबाद में...

    गाजियाबाद में बीकानेर वाला रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे

    Ghaziabad
    Ghaziabad गाजियाबाद में बीकानेर वाला रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे

    गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। राज नगर एक्सटेंशन निवासी सोनिया अपूर्व चौधरी  के जरिए  आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निस्तारण की प्रक्रिया में खाद्य सुरक्षा विभाग ने  तत्काल एक्शन लिया और  बड़ी कार्यवाही करते हुए,गाजियाबाद के  लालकुआं स्थित आदित्य हाई स्ट्रीट मॉल में संचालित बीकानेर वाला रेस्टोरेंट पर निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंशुल पांडे और नरेंद्र कुमार की टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही में रेस्टोरेंट से शाही पनीर, दाल मखनी, छोले की सब्जी, कोकोनट चटनी, पनीर और रसगुल्ले मिठाई सहित कुल छह खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। ये सभी नमूने खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान टीम को कुछ स्वच्छता और गुणवत्ता से जुड़ी कमियाँ भी पाई गईं, जिनके लिए सुधार नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-II, अरविंद कुमार यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है, और इस तरह की शिकायतों पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी।