हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home देश Badri Cow Mil...

    Badri Cow Milk Benefits: अमृत से कम नहीं है गाय का दूध, सोचे भी नहीं होंगे ये 6 फायदे

    Badri Cow Milk Benefits
    Badri Cow Milk Benefits: अमृत से कम नहीं है गाय का दूध, सोचे भी नहीं होंगे ये 6 फायदे

    Badri Cow Milk Benefits: अक्सर सभी लोग दूध के गुणों को जानते हैं क्योंकि शिशु काल से ही माता-पिता बच्चों को दूध पीने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए विशेषकर गाय का दूध सर्वोत्तम माना जाता है। गाय का दूध अपने आप में संपूर्ण भोजन होता है। दुनिया-भर में प्राचीन समय से ही दूध का प्रयोग किया जाता है। गाय के दूध में पोषण तत्व की अधिकता मिलती है सभी जानते हैं। प्रतिदिन एक गिलास दूध का सेवन शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है। दांतों और हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

    आइये जानें गाय के दूध में पोषक तत्वों के बारे में | Badri Cow Milk Benefits

    गाय का दूध कैल्शियम, पोटेशियम और कोलाइन से भरपूर होता है। दूध के सेवन से दांतों और हड्डियों को मजबूती तो मिलती ही है, इसके अतिरिक्त दूध में कैल्शियम होने के कारण घाव भरने,ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखने, दिल की धड़कनों और पेशियों की गतिविधियों को सामान्य बनाए रखने में भी मदद मिलती है। दूध में पोटेशियम होने के कारण दिल की बीमारी, उच्च रक्तचाप से बचाता है और हड्डियों का धनत्व भी सामान्य बनाए रखता है। दूध में कोलाइन की मात्रा होने से नींद लाने वाली पेशियां सक्रिय रहती हैं, याददाश्त अच्छी रहती है और कुछ नया सीखने की क्षमता बढ़ती है।

    बच्चों के लिए गाय का दूध कितना लाभप्रद:-

    शारीरिक विकास:-

    गाय के दूध में सभी जरूरी प्रोटीन होने के कारण शरीर के विकास में मदद करता है। शरीर में ऊर्जा भी मिलती है। बच्चों की हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। इसलिए बच्चों को बढ़ती उम्र में दूध नियमित देना चाहिए।

    मांसपेशियों का निर्माण:-

    डेयरी प्रोटीन मांसपेशियों के विकास और अंदरूनी टूटफूट की मरम्मत के लिए जरूरी हैं इसलिए दूध का नियमित सेवन अनिवार्य है। शरीर में मेटाबालिज्म को सामान्य बनाए रखने के लिए पेशियों का विकास जरूरी है। मेटाबालिज्म सामान्य बना रहे इसलिए दूध का नियमित सेवन जरूरी है। Badri Cow Milk Benefits

    अच्छी नींद:-

    बच्चे अगर रात्रि में सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूघ पीकर सोएं तो उन्हें अच्छी नींद आएगी।

    दिमाग को दुरुस्त रखता है:-

    गाय के दूध में विटामिन बी की पर्याप्त मात्रा होने से दिमाग की तंत्रिकाएं सामान्य बनी रहती हैं और सोने जागने का चक्र भी ठीक रहता है।

    रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है:-

    दूध में ऐंटीआक्सीडेंट होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दूध के नियमित सेवन से शरीर से हानिकारक फ्री रैडिकल्स बाहर निकलने में सहायता मिलती है इसी कारण शरीर बीमारियों से दूर रहता है।

    त्वचा चमकदार बनती है:-

    नियमित दूध के सेवन से त्वचा चमकदार और मुलायम बनती है। नहाने से पहले नियमित रूप से शरीर पर दूध से मालिश की जाए तो रंगत में भी सुधार आता है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर दूध त्वचा को झुर्रियों से भी बचाता है।
    कभी कभी दूध से एलर्जी होने पर दूध का सेवन नुकसान भी पहुंचाता है। जैसे पेट फूलना, डायरिया आदि। ऐसे में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। एंटीबायोटिक अगर आप ले रहे हैं तब भी दूध के सेवन से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें:– स्वरोजगार का सपना देखने वाले युवाओँ के लिए सुनहरा अवसर: श्रीनाथ पासवान