हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Corona In Har...

    Corona In Haryana: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, हरियाणा के इस शहर में पहुंचा कोरोना वायरस, मचा हड़कंप

    Corona In Haryana
    Corona In Haryana: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, हरियाणा के इस शहर में पहुंचा कोरोना वायरस, मचा हड़कंप

    Corona In Haryana: फरीदाबाद। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर हरियाणा से आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के ढाई साल के बाद कोरोना वायरस फिर से आ गया है। इसका नया मामला फरीदाबाद शहर में मिला है। स्वास्थ्य विभाग के तहत सेहतपुर क्षेत्र का 28 साल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक को बुखार, खांसी व सर्दी जुकाम की शिकायत थी। मंगलवार देर सायं उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं अभी तक डॉक्टरों ने युवक कोरोना के किस वेरिएंट का शिकार हुआ है अभी फिलहाल कुछ नहीं कहा है। वहीं कोरोना की पुष्टि होने के बाद परिवार वालों के भी सेंपल लिये गए है।

    कोविड को लेकर सरकार सतर्क | Corona In Haryana

    सिंगापुर और हांगकांग में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय देश में अत्यधिक सतर्कता बरत रहा है और स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। मंत्रालय में कोविड संक्रमण के मामलों से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सरकार सतर्कता बरत रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में चिंता की कोई बात नहीं है। सूत्रों के अनुसार हांगकांग और सिंगापुर के घटनाक्रमों के मद्देनजर, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र, आपातकालीन चिकित्सा राहत प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और केन्द्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक बुलाई गई। बैठक में कहा गया है कि भारत में वर्तमान में कोविड-19 स्थिति नियंत्रण में है। आंकडों के अनुसार 19 मई, 2025 तक भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 257 है, जो देश की बड़ी आबादी को देखते हुए बहुत कम आंकड़ा है। इनमें से लगभग सभी मामले हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। देश में कोविड-19 समेत श्वसन वायरल बीमारियों की निगरानी के लिए एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) और आईसीएमआर के माध्यम से एक मजबूत प्रणाली भी मौजूद है।