हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Haryana-Punjab Weather News: धूलभरी आंधी के साथ बढ़ेगा तापमान, उमसभरी गर्मी होगी, जानें आने वाले दिनों के मौसम का हाल

    Haryana-Punjab Weather News
    Haryana-Punjab Weather News: धूलभरी आंधी के साथ बढ़ेगा तापमान, उमसभरी गर्मी होगी, जानें आने वाले दिनों के मौसम का हाल

    Haryana-Punjab Weather News: नई दिल्ली/हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार।  उत्तर भारत के राजस्थान, हरियाणा में पंजाब में जहाँ हीट वेव का कहर जारी है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। पर राहत की बात यह है कि बढ़ते तापमान के बीच अभी तक दिल्ली में लोगों को हीट वेव का सामना नहीं करना पड़ा है। पर राजस्थान, हरियाणा व पंजाब में आगामी दिनों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि बुधवार देर सांय व रात्रि को तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश से एक बार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। लेकिन वीरवार को दोपहर तक फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट व भारत मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों के दौरान दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में एक तरफ जहाँ अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, वहीं धूलभरी आंधी भी चलेगी। इस कारण दिल्ली में उमसभरी गर्मी बनी रह सकती है।

    चक्रवातीय परिसंचरण से बदलेगा मौसम | Haryana-Punjab Weather News

    उत्तरी पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान के निचले हिस्सों में एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इस सिस्टम से एक लंभी पूर्व-पश्चिम दिशा की ट्र रेखा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। यह ट्रफ दिल्ली के करीब स्थित है। शुरूआत में हवाएं हल्की और परिवर्तनशील होंगी, जो बाद में पूर्वी दिशा में मुड़ जाएंगी दिन भर की गर्मी और बढ़ती नमी के कारण शाम के समय दिल्ली में गर्जन वाले बादल बन सकते हैं। इसके साथ ही धूल भरी आँधी और तेज हवाओं की भी संभावना बनी हुई है।

    दिल्ली में अब तक नहीं चली लू

    दिल्ली में अब तक मई के महीने में एक भी दिन लू नहीं चली है। अब तक का सबसे अधिक तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस 16 मई 2025 को रिकॉर्ड किया गया था। वीरवार का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा दर्ज किया गया है। 23 मई से दिल्ली-एनसीआर में पूर्वी हवाएं तेज हो जाएंगे और अगले 4 दिनों तक ऐसी ही बनी रहेंगी। जिसके कारण इस पूरे सप्ताह दिल्ली में चिपचिपी गर्मी, भारी उमस, गर्म दिन और उमस भरी रातों की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, दिल्ली/एनसीआर में तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंच सकता है। जो सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक होगा, लेकिन लू चलने की संभावना कम है। दिल्ली में मौसम गर्म और उमस भरा तो रहेगा, लेकिन हीटवेव की संभावना कम है।