हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पंजीठ बिजलीघर...

    पंजीठ बिजलीघर पर भाकियू पदाधिकारियों व किसानों का हल्लाबोल

    Kairana
    Kairana: पंजीठ बिजलीघर पर भाकियू पदाधिकारियों व किसानों का हल्लाबोल

    विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से फूटा किसानों का गुस्सा, ड्यूटी पर तैनात अवर अभियंता को जमकर सुनाई खरी-खोटी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से आक्रोशित भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने पंजीठ बिजलीघर का घेराव किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अवर अभियंता को खूब खरी-खोटी सुनाई। शुक्रवार प्रातः करीब साढ़े दस बजे भारतीय किसान यूनियन के सहारनपुर मंडलाध्यक्ष राजेश प्रधान दर्जनों किसानों के साथ में पंजीठ में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचे।

    जहां पर उन्होंने विद्युत आपूर्ति बहाल न किये जाने पर बिजलीघर का घेराव किया। घेराव करने पहुंचे लोगो ने मौके पर मौजूद अवर अभियंता पर खूब भड़ास निकाली। भाकियू मंडलाध्यक्ष का कहना है कि विगत बुधवार देर शाम आये आंधी-तूफान से सहपत के जंगल में विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी सूचना बिजलीघर पर दी गई थी। परन्तु, विद्युतकर्मियों ने घोर लापरवाही का परिचय देते हुए विद्युत लाइन को दुरुस्त नही किया। आखिकार पीड़ित किसानों ने मजबूर होकर क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइन को स्वयं ही ठीक करना पड़ा। इसके बावजूद, पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बहाल नही की गई। विद्युतकर्मियों की हठधर्मिता व निरकुंशता से आक्रोशित किसानों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके चलते उन्हें बिजलीघर का घेराव करना पड़ा। Kairana

    हालांकि किसानों के आक्रोश को भांपकर विद्युतकर्मियों ने उसी समय सप्लाई चालू कर दी। राजेश प्रधान ने एसडीओ कैराना अमित गुप्ता को फोन के माध्यम से विद्युतकर्मियों की लापरवाही के बारे में अवगत कराया, जिस पर उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों एवं किसानों को भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने देने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाकियू मंडल सचिव पुष्कर सैनी व ब्लॉक अध्यक्ष मेहरदीन तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान के अलावा बिल्लू प्रधान, रफल सिंह, मिनिस्टर, अजय, मिट्ठू आदि मौजूद रहे। Kairana

    यह भी पढ़ें:– निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कल किया जाएगा