हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Rajasthan: सतगुरु के प्यारे घड़साना के सेवादार नित बना रहे मानवता की नई मिसाल

    Sri Ganganagar News
    Rajasthan: सतगुरु के प्यारे घड़साना के सेवादार नित बना रहे मानवता की नई मिसाल

    Rajasthan News: घड़साना (जगरूप)। सतगुरु के प्यारे सेवादार, मानवता की मिसाल बनाते हुए, अपने जीवन की अंतिम सांसों तक डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं पर चलते हुए सेवा, समर्पण और बलिदान का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। घड़साना ब्लॉक के चक 6डी डी निवासी माता मुकंद कौर इन्सां ने अपने जीवनकाल में अंतिम इच्छा व्यक्त की थी कि उनका पार्थिव शरीर चिकित्सा अनुसंधान हेतु दान (Body Donation) कर दिया जाए। Sri Ganganagar News

    माता मुकंद कौर इन्सां ने आज प्रातः प्रभु चरणों में लीन होकर इस नश्वर देह को त्याग दिया। उनके परिवारजनों- भाई गुरजंट सिंह, नक्षत्र सिंह, नायब सिंह सहित समस्त परिजनों ने सतगुरु मर्शीद-ए-कामिल के पावन वचनों पर चलते हुए उनकी अंतिम इच्छा को पूर्ण करते हुए उनके पार्थिव शरीर को कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर को शोध कार्यों के लिए दान कर दिया। यह डेरा सच्चा सौदा, ब्लॉक घड़साना द्वारा किया गया 11वाँ शरीरदान है। इससे पूर्व भी यहाँ के अनुयायियों द्वारा 10 पार्थिव शरीर चिकित्सा शोध हेतु दान किए जा चुके हैं। यह जानकारी 85 मैंबर कमेटी के सदस्य कृष्ण लाल गर्ग इन्सां द्वारा दी गई।

    संपूर्ण परिवार मानवता-सेवा कार्यों में सदैव समर्पित रहा है | Sri Ganganagar News

    85 मैंबर कमेटी के ही सदस्य बूटा सिंह इन्सां ने बताया कि माता मुकंद कौर इन्सां एवं उनका संपूर्ण परिवार मानवता-सेवा कार्यों में सदैव समर्पित रहा है। माता की अंतिम यात्रा से पूर्व सतगुरु चरणों में अरदास की गई तथा उनकी बहुओं, पुत्रियों और परिवारजनों द्वारा अर्थी को कंधा देकर पार्थिव शरीर को विदा किया गया।

    इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के अनेक 85 मैंबर कमेटी सदस्य, शाह सतनाम जी ग्रीन एसएम वेलफेयर फोर्स विंग के स्वयंसेवक, अन्य समितियों के सदस्य, साध संगत, रिश्तेदार एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित होकर माता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माता मुकंद कौर इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शनिवार को विशेष नामचर्चा का आयोजन किया जाएगा। Sri Ganganagar News

    फर्नीचर फैक्टरी में भीषण आग के थे सुलगते अंगार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार बने …