हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महर्षि कालू ब...

    महर्षि कालू बाबा गौसेवा दल ने मृत गाय का किया अंतिम क्रियाकर्म

    Kairana
    Kairana महर्षि कालू बाबा गौसेवा दल ने मृत गाय का किया अंतिम क्रियाकर्म

    कैराना। महर्षि कालू बाबा गौसेवा दल के सदस्यों द्वारा लावारिस मृत गाय का अंतिम क्रियाकर्म किया गया। सोमवार को महर्षि कालू बाबा गौसेवा दल के सदस्यों को कस्बे के मोहल्ला गुम्बद की एक बंद गली में लावारिस गाय के मृत पड़े होने की सूचना मिली, जिस पर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। बाद में मृत गाय को नगरपालिका परिषद से जेसीबी मशीन बुलवाकर ऊँचागांव के जंगल में ले जाया गया। जहां पर संगठन के सदस्यों द्वारा गड्ढा खुदवाकर मृत गाय का अंतिम क्रियाकर्म कराया गया। इस दौरान अनुज, अमित, रोहित, असमित, सन्नी, मोहित, मोनू, सचिन, विनीत, दीपक आदि मौजूद रहे।