हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Mumbai Weathe...

    Mumbai Weather: मुंबई में भारी बारिश ने बरपाया कहर, मॉनसून की दस्तक से पहले ही पानी पानी हुई मुंबई

    Mumbai Weather News
    Mumbai Weather: मुंबई में भारी बारिश ने बरपाया कहर, मॉनसून की दस्तक से पहले ही पानी पानी हुई मुंबई

    Mumbai Rains: मुंबई। मौसम विभाग द्वारा मॉनसून के आगमन की चेतावनी से पहले ही मुंबई में मूसलाधार बारिश ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने, शॉर्ट सर्किट, भवनों की दीवारें ढहने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, अब तक ऐसी 79 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। Mumbai Weather News

    बीएमसी की रिपोर्ट के अनुसार:

    25 स्थानों पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटनाएं दर्ज हुई हैं।

    45 स्थानों पर पेड़ गिरने की खबरें सामने आई हैं।

    9 स्थानों पर घरों का आंशिक हिस्सा ढह गया, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

    3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक युवक—24 वर्षीय साईराज पवार, फोर्ट इलाके में सेंट जेवियर्स कॉलेज के समीप पेड़ गिरने की घटना में घायल हुआ। उसे सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

    माहिम पश्चिम में एक दोमंजिला मकान की दीवार ढह गई, लेकिन मलबे में दबे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    प्रशासनिक सतर्कता और निर्देश | Mumbai Weather News

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कोंकण, मुंबई और पश्चिमी महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके मद्देनज़र महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने संबंधित प्रशासनिक इकाइयों को सतर्क रहने और राहत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि श्री शिंदे ने ठाणे, पुणे, सतारा, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर जैसे वर्षा प्रभावित जिलों में आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली।

    Tejashwi Yadav: लालू प्रसाद यादव के घर गूंजी ‘टूटू’ की किलकारी!