हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More

    Bulldozer Action: रामा मंडी में तस्करों का अवैध निर्माण ध्वस्त

    Jalandhar News
    सांकेतिक फोटो

    आरोपी शांति जेल में है, जबकि बंटी जमानत पर बाहर

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से शुरू किये गये ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम ने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के सहयोग से रामा मंडी में ड्रग तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने बताया कि नगर निगम को सूचना मिली थी कि ड्रग तस्कर बंटी और शांति (दोनों भाई) द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत 12 मामले दर्ज किए गए हैं। Jalandhar News

    उन्होंने बताया कि शांति फिलहाल जेल में है, जबकि बंटी जमानत पर बाहर है। सहायक पुलिस आयुक्त जालंधर कैंट बबनदीप सिंह के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और अवैध रूप से कब्जे वाले ढांचे को ध्वस्त कर दिया, जिससे यह कड़ा संदेश गया कि जालंधर में नशे से संबंधित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनमें से प्रत्येक के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत छह मामले दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि इस तरह की कार्रवाई पहले भी की जा चुकी है, जिसमें जिले भर में नशा तस्करों से जुड़े अवैध कब्जों को ध्वस्त करना शामिल है। Jalandhar News

    यह भी पढ़ें:– Bhiwani Suicide News: भिवानी के पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी