हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बदमाशों ने हथ...

    बदमाशों ने हथियार की नोंक पर लूटी स्कोडा

    Shot

    बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा

    गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। साइबर सिटी में बाइक सवार तीन बदमाश एक व्यक्ति की स्कोडा गाड़ी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार न्यू पालम विहार कॉलोनी में रहने वाले ज्ञानेंद्र रोज शाम को अपनी स्कोडा गाड़ी से घूमने के लिए जाते हैं। मंगलवार शाम जब वह बजघेड़ा इलाके में एक पार्क में घूमने के लिए वह अपनी स्कोडा कार से गए थे।

    एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास वह अपनी कार खड़ी कर घूमने चले गए। टहलने के बाद जैसे ही वह अपनी कार के पास गए तभी बाइक सवार तीन युवक उनके पास पहुंच गए। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार युवकों ने उनके हाथ से कार की चाबी छीन ली। विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने हथियार निकाल लिया और जान से मारने धमकी देते हुए उन्हें काबू कर लिया। बताया जाता है कि एक युवक कार लेकर फरार हो गया, जबकि दो अन्य युवक बाइक से निकल गए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।