हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Noida: नृशंस मारपीट मामले में लापरवाही बरतने वाले थानाधिकारी व चौकी प्रभारी को कमिश्नर ने किया सस्पेंड

    Noida News
    Noida: नृशंस मारपीट मामले में लापरवाही बरतने वाले थानाधिकारी व चौकी प्रभारी को कमिश्नर ने किया सस्पेंड

    नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-53 में दो दिन पूर्व हुई नृशंस मारपीट की घटना ने पूरे जनपद को स्तब्ध कर दिया है। इस मामले में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला और गिझोड़ चौकी के उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। Noida News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हिंसक घटना 2 जून को थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में घटित हुई थी, जिसमें दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कई हमलावरों ने मिलकर दोनों भाइयों को बेरहमी से पीटा, उनके ऊपर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया और एक युवक को तो थार गाड़ी से कुचलने का प्रयास भी किया गया।

    घटना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा न केवल मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई, बल्कि एफआईआर भी हल्की धाराओं में दर्ज की गई। इस प्रकार की कार्यप्रणाली को कर्तव्यों में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता का उदाहरण माना गया है।

    पुलिस कमिश्नर ने लिया संज्ञान, तत्काल निलंबन | Noida News

    जैसे ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही, विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि मामले की पूर्ण तथ्यों के साथ निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

    इस त्वरित कार्रवाई से जनता में संतोष का माहौल है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि घटना में शामिल सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस आयुक्त के निर्णय को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि, “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले पुलिसकर्मियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और जो भी अधिकारी अपने कर्तव्यों से विमुख होंगे, उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।” Noida News

    Martyr Lakhwinder Singh: तिरंगे में लिपटी देह, बिलखते परिजन और गूंजते जयघोष! मां-पिता बदहवास, गांव क…