हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी खाद-बीज देने ...

    खाद-बीज देने के नाम पर ग्रामीण से 2.25 लाख हड़पे, मुकदमा दर्ज

    Rohtak News
    Rohtak News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले ईट-पत्थर, घटना सीसीटीवी में कैद

    कैराना। गंदराऊ निवासी व्यक्ति ने चार लोगों पर 20-25 लाख रुपये का खाद-बीज देने के नाम पर धोखाधड़ी करके 2.25 लाख रुपये की राशि हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

    क्षेत्र के गांव गंदराऊ निवासी सरवर अली ने एसपी शामली के आदेश पर कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि बीते वर्ष रमजान माह में सोनू श्रीवास्तव नामक व तीन अन्य लोग उनके गांव में आये। उन्होंने अपने आपको एक खाद-बीज कंपनी का कार्यकर्ता बताया। कुछ दिनों तक उन्होंने गांव में दवाई-बीज आदि बेचने का कार्य किया। एक दिन उपरोक्त लोग उसके घर पर आए। कहा कि उनकी कंपनी में एक स्कीम आई है, जिसके तहत तुम्हे कुछ पैसे देने होंगे। बदले में कंपनी तुम्हे करीब 20-25 लाख रुपए का खाद-बीज उपलब्ध कराएगी।

    उनकी बातों में आकर उसने गांव के ही एक व्यक्ति के सामने उन्हें 25,500 रुपये नकद दे दिए। इसके अलावा, करीब दो लाख रुपये का चेक उनके द्वारा बताए गए बैंक खाते में लगा दिया। कई दिन बीत जाने के बावजूद कंपनी की ओर से कोई जवाब नही आया। इस पर उसने उपरोक्त सोनू श्रीवास्तव के पास कॉल किया, लेकिन उसका नंबर स्विच ऑफ आया। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करके उससे 2.25 लाख रुपये हड़प लिये है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा उसकी धनराशि वापिस दिलाने की गुहार लगाई है।