हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कण्डेला बिजली...

    कण्डेला बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन को पितृशोक

    Kairana News
    Kairana News: कण्डेला बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन को पितृशोक

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कण्डेला पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन नरेश स्वामी के पिता राजपाल स्वामी का ह्र्दयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वह करीब 72 वर्ष के थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। Kairana News

    ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में स्थित बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन नरेश स्वामी के पिता राजपाल स्वामी कृषि कार्य किया करते थे। गुरुवार शाम करीब सात बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उन्हें शामली के निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मौत का कारण ह्र्दयगति रुकना बताया जा रहा है। शुक्रवार को गमगीन माहौल में मृतक किसान के शव का गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

    दस वर्षीय पौत्र अर्णव ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। मृतक राजपाल छह भाइयों में चौथे नंबर के थे। वह विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से गांव में शोक व्याप्त है। मृतक राजपाल के तीन पुत्र नरेश, दिनेश व मुकेश है। अवर अभियंता साजिद अली, तकनीशियन वीरेंद्र यादव एवं अन्य विद्युतकर्मियों ने मृतक के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– ITI Admission News: इलैक्ट्रिशियन बनने के लिए लगी आवेदनों की भरमार, दूसरे स्थान पर कोपा