हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Neeraj Chopra Win Paris Diamond League: नीरज चोपड़ा ने ‘पेरिस डायमंड लीग’ जीतकर भविष्य के लिए फैंस से किया ये बड़ा ‘वादा’!

    Neeraj Chopra News
    Neeraj Chopra Win Paris Diamond League: नीरज चोपड़ा ने 'पेरिस डायमंड लीग' जीतकर भविष्य के लिए फैंस से किया ये बड़ा 'वादा'!

    Neeraj Chopra Win Paris Diamond League: पेरिस। भारत के जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.16 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पेरिस में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उन्होंने शीर्ष स्थान प्राप्त किया और एक बार फिर विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन किया। Neeraj Chopra News

    पदक समारोह के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि वह अपनी 90 मीटर की थ्रो की तैयारी में जुटे हुए हैं और आने वाले आयोजनों में इस लक्ष्य को पाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा, “आज मेरी रन-अप तकनीक बेहतर थी, जिससे मुझे अच्छी शुरुआत मिली। हालांकि मुझे लगा कि मेरी तकनीक में कुछ कमियां थीं — जैसे शरीर का झुकाव बाईं ओर। फिर भी पहला थ्रो उम्मीद से अच्छा रहा।”

    चोपड़ा ने पेरिस में अपने डायमंड लीग डेब्यू (2017) को याद किया

    27 वर्षीय चोपड़ा ने इस अवसर पर पेरिस में अपने डायमंड लीग डेब्यू (2017) को याद किया और बताया कि इतने वर्षों बाद दोबारा इसी स्थान पर जीत हासिल करना उनके लिए विशेष अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “मेरे लिए निरंतरता सबसे महत्वपूर्ण है। बड़े टूर्नामेंटों में, जैसे ओलंपिक या वर्ल्ड चैंपियनशिप, मानसिक दबाव और चुनौतीपूर्ण स्थितियों में जीतने की क्षमता जरूरी होती है। मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि मैंने यहाँ शीर्ष खिलाड़ियों के बीच भी अच्छा प्रदर्शन किया।”

    नीरज चोपड़ा ने अपने कोच और महान जेवलिन थ्रोअर जैन जेलेजनी के मार्गदर्शन को भी अपनी सफलता में अहम बताया। उन्होंने कहा, “जेलेजनी जी के साथ अभ्यास करना मुझे बहुत प्रेरणा देता है। उन्होंने तकनीकी सुधार में मेरी काफी मदद की है। उन्होंने मुझसे कहा कि भले ही कदम छोटे हों, लेकिन गति और लय सही होनी चाहिए।”

    स्टेड चार्लेटी में आयोजित इस स्पर्धा में नीरज का पहला थ्रो ही निर्णायक साबित हुआ। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.88 मीटर की थ्रो के साथ दूसरा स्थान और ब्राज़ील के लुइस मौरिसियो दा सिल्वा ने 86.62 मीटर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। नीरज चोपड़ा की यह जीत न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह भारत के एथलेटिक्स क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी निरंतरता, अनुशासन और तकनीकी निपुणता आने वाले समय में 90 मीटर के ऐतिहासिक आंकड़े को छूने की उम्मीद को और बल देती है। Neeraj Chopra News

    Bihar: सीएम का बड़ा ऐलान! विधवाओं, बुजुर्गों और विकलांगों की बढ़ाई पेंशन!