हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश बारामूला में ...

    बारामूला में आपत्तिजनक सामग्री रखने के मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार

    Srinagar News
    Srinagar News: बारामूला में आपत्तिजनक सामग्री रखने के मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार

    श्रीनगर (एजेंसी)। Srinagar News: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने रविवार को एक तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। Srinagar News

    पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर बारामूला के सरिवारपोरा पट्टन इलाके के न्यू कॉलोनी में मोहम्मद मकबूल डार उर्फ जावेद डार के घर छापेमारी की। यह कार्रवाई 2024 में दर्ज गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं से जुड़ी प्राथमिकी के तहत हुयी। तलाशी के दौरान, प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर नेशनल फ्रंट के पोस्टर और एके-47 के 20 कारतूस बरामद किये गये। Srinagar News

    पुलिस ने बताया कि बरामद सामग्री को मौके पर जब्त कर कानूनी प्रक्रिया के तहत सबूत के तौर पर लिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर जांच जारी है। पुलिस ने कहा, ‘बरामदगी की प्रकृति को देखते हुए मामले में अतिरिक्त प्रावधान यूएपीए की धारा और शस्त्र अधिनियम की धारा भी लगायी गयी है। Srinagar News

    यह भी पढ़ें:– Punjab Jobs: पंजाब में जेल विभाग में 500 नई भर्तियों को मंजूरी