हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Rain: बारिश न...

    Rain: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

    Ludhiana News
    Ludhiana News: प्लास्टिक लिफाफे की मदद से बारिश में भीगने से बचाव कर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते लोग। तस्वीर: सिंगला

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Ludhiana Rain News: पिछले कई दिनों से पड़ रही भयानक गर्मी से उस समय राहत मिली, जब रविवार को आसमान में छाए बाद दोहपर ढ़लते ही बारिश की बूंदों के रूप में तपती धरती पर गिरने लगे। वहीं चल रही ठंडी हवाओं ने कुछ ही समय में मौसम का मिजाज बदल दिया, जिससे लोगों सहित बेजुबानों के चेहरे खिल गए। रविवार को सुबह से तापमान भले ही 34 डिग्री सैलसियस पर अटका हुआ था, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। जिस कारण बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। Ludhiana News

    रविवार दोपहर तीन बजे के करीब बारिश शुरु हुई, वहीं चल रही हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। लोगों ने घरों व दुकानों से बाहर निकलकर बारिश का लुत्फ उठाया। वहीं मौसम विभाग ने जारी की जानकारी से लोगों को राहत मिली है, जिसमें मानसून के आगामी दो दिनों में पंजाब के कुछ हिस्सों में दस्तक देने की भविष्यवाणी की गई है। रविवार को हुई बारिश ने खासकर पॉवरकॉम का बड़ा फायदा पहुंचाया है। क्योंकि भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग काफी बढ़ गई थी। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– युद्ध नशों के विरुद्ध: दो महिलाओं ने नशा बेचकर बनाए घर, पुलिस ने किए जमींदोज