हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Girl missing: रात्रि को घर से गायब हुई 16 वर्षीय किशोरी

    Hanumangarh News

    अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा

    Girl missing: हनुमानगढ़। पल्लू थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी अचानक रात्रि को घर से गायब हुई। किशोरी के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पल्लू पुलिस थाना में अज्ञात शख्स के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मूलत: बूंदी जिले के निवासी एक व्यक्ति ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह पिछले करीबन दो-तीन माह से अपने परिवार सहित पल्लू में रहकर मजदूरी करता है। Hanumangarh Missing News

    शनिवार शाम को वह व उसका परिवार शाम को खाना खोकर सो गया। उसकी 16 साल की पुत्री अपनी मां के साथ कमरे के अन्दर सो रही थी। रविवार अल सुबह करीब चार बजे जब वह व उसकी पत्नी की नींद खुली तो उसकी नाबालिग पुत्री कमरे के अन्दर नहीं मिली। उसकी पुत्री को रात्रि के समय कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर ले गया। पुलिस ने किशोरी के पिता की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण के आरोप संबंधी धारा के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर तफ्तीश एएसआई प्रमिन्द्र सिंह के सुपुर्द की है। Hanumangarh Missing News

    Rajasthan IAS officers transfers: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 आईएएस अधिकारी बदले गए , कई ज…