हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home देश MSG IT wing d...

    MSG IT wing donated blood: रक्त की कमी से मरने वालों का जीवन बचाने को एमएसजी आईटी विंग के 25 सेवादारों ने किया रक्तदान

    MSG IT wing donated blood: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डा गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा की एमएसजी आईटी विंग के 25 सदस्यों ने रक्तदान किया। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में आईटी विंग के सेवादार रक्तदान करने पहुंचे। सभी रक्तदाताओं को ब्लड सेंटर की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर आईटी विंग के सदस्यों ने बताया कि पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणा से वे रक्तदान करते रहते हैं। Sirsa News

    निस्वार्थ भावना से ये मानवता भलाई का करने को तैयार रहते हैं

    जब भी इंसानियत की भलाई का कोई भी कार्य होता है तो डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंचकर निस्वार्थ भावना से ये मानवता भलाई का करने को तैयार रहते हैं। चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो या किसी दिन-दुखी, मजबूर, लाचार की सहायता करनी हो, किसी दुर्घटना में चोट ग्रस्त इंसान को खून दान करना हो, डेरा सच्चा सौदा के यह सेवादार अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए सबसे पहले खून दान करने को तैयार होते हैं। इसी कड़ी के तहत रविवार 22 जून 2025 को एमएसजी आईटी विंग के 25 सेवादारों ने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सिरसा में खून दान करके इंसानियत की भलाई में भरपूर योगदान दिया।

    Sirsa News
    MSG IT wing donated blood: रक्त की कमी से मरने वालों का जीवन बचाने को एमएसजी आईटी विंग के 25 सेवादारों ने किया रक्तदान

    गर्मी के मौसम में लोग कम रक्तदान करते हैं तथा रक्त की डिमांड ज्यादा रहती है, जिससे देखते हुए उन्होंने रक्तदान करने का निर्णय लिया ताकि उनका रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के उपचार के लिए काम आ सके। रक्तदान करने वालों में 85 मेंबर प्रवीण इन्सां, मनमोहन इन्सां, प्रवीण इन्सां, मंजीत इन्सां, सतवीर इन्सां, विक्की इन्सां, अनुज इन्सां, अमित इन्सां , प्रीतम इन्सां, परवीन इन्सां, अशोक इन्सां, कुलप्रीत इन्सां, गुरदास इन्सां , मनप्रीत इन्सां, अमित इन्सां, गुरमैल इन्सां, अजयपाल इन्सां व अन्य शामिल रहे। Sirsa News

    नहर की दरार के सामने दीवार बने ‘डेरा प्रेमी’