हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Jalandhar firing incident: जालंधर में फायरिंग की घटना से सनसनी, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम आया सामने

    Jaipur News

    Jalandhar firing incident: जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में सोमवार रात हुई गोलीबारी की घटना ने क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना दिया है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने एक घर के बाहर आकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस घटना में हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इससे स्थानीय नागरिकों में दहशत फैल गई है। Jalandhar News

    पुलिस के अनुसार, यह हमला एक अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा फिरौती नहीं मिलने के कारण करवाया गया। डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि जिस घर को निशाना बनाया गया, वहां दो बुजुर्ग दंपति रहते हैं। उनके बेटे पुर्तगाल में एक रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। शुक्रवार को शहजाद भट्टी ने कथित रूप से उनके बेटे से फिरौती की मांग की थी, और रविवार को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

    चरणजीत कौर, जो उस घर में रहती हैं, ने बताया कि फायरिंग से कुछ मिनट पहले उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। जब उन्होंने फोन उठाया, तो गालियाँ दी गईं और धमकी दी गई कि “पाँच मिनट बाद देखना क्या होता है।” इसके कुछ ही क्षणों बाद घर के बाहर गोलियों की आवाज़ सुनाई दी। उन्होंने बताया कि लगभग 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई।

    घटनास्थल से पुलिस को चार कारतूस के खोल मिले हैं, और मौके पर पहुंचकर उन्होंने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें आरोपी युवकों को गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल जालंधर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया गया है। यह घटना प्रदेश में सक्रिय संगठित अपराध और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ा रही है। Jalandhar News

    Iran Israel attacks: ईरान का इजरायल पर ताबड़तोड़ हमला, दागीं आठ मिसाइलें, हुई भारी तबाही