हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Farmers News: पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को प्रशासन ने वार्ता के लिए बुलाया

    Sri Ganganagar News
    Farmers News: पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को प्रशासन ने वार्ता के लिए बुलाया

    श्रीगंगानगर। विधायक रूपिंद्र सिंह कुनर, सांसद कुलदीप इंदौरा,विधायक सोहन नायक,विधायक डूंगरराम,पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ जिला कलेक्टर डॉक्टर मंजू, एसपी गौरव यादव, एडीएम सुभाष चौधरी,चीफ इंजीनियर नहर प्रदीप रुस्तगी मौजूद है। इधर काफी किसानों ने कलेक्ट्रेट के सारे गेट पर घेरे बंदी कर ली है ।कलेक्ट्रेट के गेट के आगे किसान लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस जाप्ता मौजूद है।

    श्रीगंगानगर में गंगनहर में पानी की मांग को लेकर महाराजा गंगा सिंह चौंक पर हजारों की संख्या में किसान उमड़ पड़े हैं। व्यापार मंडल बार संघ किसान संगठनों के प्रतिनिधि सदस्य व कार्यकर्ता भी उनके साथ है। किसानों ने आज प्रशासन के कामकाज को ठप करने की चेतावनी दे रखी है। फिलहाल चौंक पर सभा चल रही है। कलैक्ट्रेट के सभी द्वारों को बंद कर रखा है। एसडीएम व एएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात हैं। Sri Ganganagar News

    श्रीकरणपुर विधायक रूपिंद्र सिंह कुन्नर द्वारा शुरू किए गए इस महापड़ाव पर कांग्रेस के विधायक पूर्व विधायक संगठनों के अध्यक्ष महापड़ाव स्थल पर मौजूद है। इनके साथ वामपंथी दलों के पदाधिकारियों ने भी अपनी ड्यूटी संभाल रखी है। किसान गंगनहर में निर्धारित 2500 क्यूसेक पानी चलाने की मांग कर रहे हैं पर आज नौ दिन होने की बाद भी नहर में पूरा पानी प्रवाहित नहीं हुआ है। Sri Ganganagar News

    Indian Railways: दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन को लेकर आई ये बड़ी अपडेट!