हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 13 साल के बच्...

    13 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला

    Lehragaga News
    Lehragaga News: घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार गिरफ्तार

    पिता ने थाने में की शिकायत, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: स्याना कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है और ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता है। उसकी पत्नी का तीन साल पहले देहांत हो चुका है।

    घटना 22 जून 2025 की दोपहर करीब 12 बजे की है। शिकायत के अनुसार, जब पिता ई-रिक्शा चलाने गया हुआ था, तब गांव का ही आरोपी युवक उनके घर आया। उस समय 13 वर्षीय बेटा अकेला घर पर था। आरोपी ने बच्चे के साथ जबरदस्ती कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। Bulandshahr News

    शाम करीब 7 बजे जब पीड़ित पिता घर लौटा, तब उसके बेटे ने पूरी घटना के बारे में बताया। पीड़ित बच्चा इस घटना से बेहद डरा हुआ है। पिता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– Weather News: उमस भरी गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सुना दी अच्छी खबर, जिसका उत्तर भारत को था इंतजार