हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Rithala Fire: दिल्ली के रिठाला में केमिकल फैक्ट्री जली, तीन लोग जिन्दा जले

    Rithala Fire News
    Rithala Fire: दिल्ली के रिठाला में केमिकल फैक्ट्री जली, तीन लोग जिन्दा जले

    12 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं

    Delhi Rithala Factory Fire: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रिठाला क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। इस हादसे में तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मृत्यु हो गई है। आग बुझाने का कार्य लगभग 12 घंटे बाद भी पूरी तरह संपन्न नहीं हो सका है। Rithala Fire News

    घटना मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे की है, जब रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंज़िला केमिकल और पॉलिथीन निर्माण फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी और देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। घटनास्थल पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियाँ भेजी गईं, जो रातभर आग बुझाने में जुटी रहीं।

    लोगों ने डर के कारण पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश की

    दमकल अधिकारियों के अनुसार, जब तक उन्हें सूचना मिली, तब तक आग बहुत फैल चुकी थी। अधिकारी अशोक कुमार जायसवाल ने बताया, “हमें शाम 7:25 बजे फोन आया, लेकिन जांच से पता चला कि आग करीब एक घंटे पहले ही लग चुकी थी। वहां मौजूद लोगों ने डर के कारण पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, और जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, तब दमकल विभाग को बुलाया गया।” दमकल टीम को भवन के भीतर पहुंचने के लिए जेसीबी मशीन से एक दीवार गिरानी पड़ी, जिसके बाद आग बुझाने का कार्य और राहत बचाव शुरू किया जा सका। जब टीम अंदर पहुंची, तब तीन जली हुई लाशें बरामद हुईं।

    दमकल अधिकारी ने बताया कि भवन के निचले हिस्से में आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन ऊपरी मंजिलों से अब भी घना धुआं निकल रहा है। दूसरे और तीसरे मंज़िल तक पहुँचने के लिए अतिरिक्त समय और प्रयास की आवश्यकता है। फिलहाल दमकल कर्मी आग को पूरी तरह बुझाने के लिए लगातार कार्यरत हैं। इस हादसे ने न केवल फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों की जान ली, बल्कि एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। Rithala Fire News

    ISRO: भारत रचेगा नया इतिहास! शुभांशु शुक्ला भरेंगे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष उड़ान!