हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Israeli soldiers killed in Gaza: इज़राइल-ईरान युद्धविराम के बाद गाजा में सात इजरायली सैनिकों की मौत

    Israeli soldiers News
    Israeli soldiers killed in Gaza: इज़राइल-ईरान युद्धविराम के बाद गाजा में सात इजरायली सैनिकों की मौत

    विस्फोटक से टकराई थी बख्तरबंद गाड़ी

    Israeli soldiers killed in Gaza: तेल अवीव। इज़राइल ने बुधवार को पुष्टि की है कि दक्षिणी गाज़ा में सैन्य अभियान के दौरान एक विस्फोटक उपकरण बख्तरबंद वाहन से टकराने के कारण उसके सात सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए। यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब एक संदिग्ध ने ख़ान यूनुस क्षेत्र में चलते हुए एक बख्तरबंद कॉम्बैट इंजीनियरिंग वाहन (सीईवी) पर विस्फोटक लगाया। विस्फोट के बाद वाहन में आग लग गई और तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बुझाया नहीं जा सका। Israeli soldiers News

    वाहन में सवार सभी सैनिक आग की चपेट में आकर शहीद हो गए। ‘द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल’ के अनुसार, जले हुए वाहन के अवशेषों को गाज़ा से बाहर ले जाया गया है। इज़राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बुधवार को छह शहीद सैनिकों की पहचान सार्वजनिक की और उनके परिवारों को सूचित किया।

    इन सैनिकों में शामिल हैं

    लेफ्टिनेंट मतन शाई याशिनोवस्की (21)

    स्टाफ सार्जेंट रोनेल बेन-मोशे (20)

    स्टाफ सार्जेंट निव राडिया (20)

    सार्जेंट रोनेन शापिरो (19)

    सार्जेंट शाहर मनोआव (21)

    सार्जेंट मायन बारुच पर्लस्टीन (20)

    सातवें सैनिक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ये सभी सैनिक आईडीएफ की 605वीं कॉम्बैट इंजीनियरिंग बटालियन ‘बराक’ फॉर्मेशन (188) से संबंधित थे। इज़राइली सेना ने यह भी बताया कि इसी बटालियन का एक अन्य सैनिक मंगलवार को दक्षिणी गाज़ा में मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    इसी बीच रविवार को इज़राइली रक्षा बल (आईडीएफ) और देश की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ ने बताया कि उन्होंने रात के दौरान गाज़ा पट्टी से तीन इज़राइली बंधकों के शव बरामद किए हैं। यह तीनों नागरिक 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में मारे गए थे और उनके शवों को तब से गाज़ा में ही रखा गया था। ‘सिन्हुआ’ समाचार एजेंसी के अनुसार, बरामद मृतकों में आईडीएफ का एक 19 वर्षीय सैनिक शे लेविंसन, एक 71 वर्षीय नागरिक ओफ्रा केदर, और एक 21 वर्षीय युवक योनातन समेरानो शामिल हैं। Israeli soldiers News

    Yemen Houthi: ईरान-इज़राइल के बीच संघर्ष विराम के बाद हूती विद्रोहियों ने किया ये बड़ा ऐलान! दुनिया ह…