हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Ranchi: घर मे...

    Ranchi: घर में घुस गया बाघ, बाहर जुटी है भारी भीड़, घंटों से चल रहा रेस्क्यू!

    Ranchi Tiger News
    Ranchi: घर में घुस गया बाघ, बाहर जुटी है भारी भीड़, घंटों से चल रहा रेस्क्यू!

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सिल्ली प्रखंड अंतर्गत कोचो पंचायत के मारदू गांव में बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे एक बाघ के घर में घुस जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह बाघ पूरन चंद महतो नामक व्यक्ति के घर में दाखिल हुआ, जिसके बाद से इलाके में लगभग 12 घंटे से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीमें लगातार बाघ को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई हैं। Ranchi Tiger News

    घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। भीड़ की बढ़ती संख्या को देखते हुए रांची सदर एसडीओ के आदेशानुसार सुबह 11 बजे से बाघ वाले घर के आसपास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

    बताया गया है कि पूरन चंद महतो रांची के मुरी स्थित हिंडालको फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में काम करते हैं। बुधवार सुबह ड्यूटी से लौटने के बाद जब वे अपने घर में पालतू बकरी को बाहर निकाल रहे थे, तभी एक बाघ अचानक घर में घुस गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पूरन चंद ने घर में मौजूद अपनी दो बच्चियों को चुपचाप बाहर निकाला और तत्परता से लोहे का मुख्य द्वार बंद कर दिया। Ranchi Tiger News

    कमरे में बैठे बाघ की तस्वीर लेने में सफलता | Ranchi Tiger News

    बाघ की उपस्थिति की पुष्टि के लिए पूरन चंद ने घर की दीवार में एक छोटा छेद कर कमरे में बैठे बाघ की तस्वीर लेने में भी सफलता पाई। इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए सुरक्षा घेरे का निर्माण किया।

    वन विभाग ने पहले ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान की रेस्क्यू टीम को बुलाया, परंतु टीम बाघ को काबू में लेने में असफल रही। इसके बाद विभाग ने पलामू के प्रसिद्ध बेतला अभयारण्य से विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया। बाघ को बेहोश करने के लिए ट्रैंक्युलाइज़र गन के प्रयोग की योजना बनाई गई है।

    बुधवार शाम साढ़े चार बजे तक बाघ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका था। अनुमान लगाया गया है कि बाघ की लंबाई लगभग 6 से 7 फीट है और यह रॉयल बंगाल टाइगर प्रजाति का हो सकता है। गौरतलब है कि रांची का यह क्षेत्र पश्चिम बंगाल की सीमा से लगा हुआ है, जहां इस प्रजाति के बाघ पाए जाते हैं। घटना स्थल पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है ताकि सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखी जा सके। स्थानीय लोग भयभीत हैं, लेकिन वन विभाग का कहना है कि बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। Ranchi Tiger News

    Bihar Crime: सनकी पति ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी को भयानक अंजाम तक पहुंचाया