हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आपातकाल स्वतं...

    आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे दुःखद और काला अध्याय – अनूप गुप्ता

    Firozabad News
    Firozabad News: आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे दुःखद और काला अध्याय - अनूप गुप्ता

    भाजपा द्वारा किया गया लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिवारीजनों का सम्मान

    • बीजेपी ने 50वीं बरसी पर फिरोजाबाद क्लब में आयोजित की संगोष्ठी

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर फिरोजाबाद द्वारा संयुक्त रूप से 25 जून 1975 के आपातकाल के दुःखद व काले अध्याय की 50वीं बरसी पर फिरोजाबाद क्लब में आयोजित संगोष्ठी व आपातकाल (काला दिवस की प्रदर्शनी) तथा लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिवारजनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने एक पेड़ मां के नाम के अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। वहीं आपातकाल (काला दिवस) पर युवा पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई से अवगत कराने तथा संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। Firozabad News

    इस दौरान आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों, महान विभूतियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि एमएससी अनूप गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपातकाल के दौरान न केवल लोकतान्त्रिक संस्थाओं को रौंदा, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब-जब उनकी सत्ता संकट में होती है, वे संविधान और देश की आत्मा को ताक पर रखने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने बताया कि किस प्रकार 25 जून 1975 को लोकतंत्र का गला घोंटा गया, संविधान को कुचला गया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीनी गई। तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में थोपा गया ‘आपातकाल’ स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे दुःखद, अलोकतांत्रिक और काला अध्याय है।

    ये नेता तथा पार्टी पदाधिकारीगण रहे कार्यक्रम में मौजूद | Firozabad News

    इस मौके पर हेमेंद्र शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, विधायक मनीष असीजा , कामिनी राठौर महापौर, लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष दिनकर गुप्ता, दिनेश भारद्वाज, रवींद्र शर्मा ढपली, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, ठा. विश्वदीप सिंह, बीजेपी लघु उद्योग प्रकोष्ठ के ब्रज प्रांत सह संयोजक राजीव गुप्ता, अरविंद पचौरी, महेश राजपूत, सुमन चतुर्वेदी, कन्हैया लाल गुप्ता, व्रन्दावन लाल गुप्ता, रंजना सिंह चेयरमैन सिरसागंज, कार्यक्रम संयोजक डॉ अमित गुप्ता, पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल, आकाश गर्ग, उदय ठाकुर, सत्यवीर गुप्ता, अविनाश सिंह भोले, मुन्नी देवी, श्वेता पोरवाल, विष्णु सक्सेना, राम नरेश कटारा, प्रचीर सेठ, अवनीश गुप्ता, अनुपमा शर्मा, आकृति सहयोगी आदि थे। मंच का संचालन आकाश शर्मा व अंकित तिवारी द्वारा किया गया।

    यह भी पढ़ें:– काम में लापरवाही बरतने पर दो एबीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी