हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश PM Housing Sc...

    PM Housing Scheme 2025: ”स्वयं का पक्के मकान, अपने मकान का सपना हुआ पूरा!”

    ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ खुशहाली की दास्तां लोगों ने ऐसे की बयां!

    Chhattisgarh Pradhan Mantri Awas Yojana: रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) ने उन लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है, जो पहले स्वयं का पक्का मकान खरीदने में असमर्थ थे। इस योजना के अंतर्गत मिले आवासों ने न केवल लोगों को छत दी, बल्कि उन्हें सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन भी प्रदान किया। PM Housing Scheme 2025

    छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लाभार्थियों कीं अपनी भावनाएं

    लाभार्थी कांति ने कहा, “हम पहले झुग्गी-झोपड़ी में रहते थे, बारिश और गर्मी में बहुत परेशानी होती थी। अब हमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है। यह हमारे जीवन की सबसे बड़ी सौगात है। प्रधानमंत्री जी ने जो किया, उसे हम कभी नहीं भूल सकते।” शालिग्राम ने बताया कि उन्हें यह आवास लगभग 10 वर्ष पूर्व मिला था। उन्होंने कहा, “पहले हमारे पास रहने के लिए अपना घर नहीं था। लेकिन अब हम सुकून से अपने घर में रह रहे हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी जी की कृपा से संभव हुआ।”

    “कच्चे से पक्के मकान तक का सफर” गणेश गिरी

    गणेश गिरी ने तीन वर्ष पूर्व इस योजना का लाभ प्राप्त किया। उनका कहना है, “पहले हमारे पास कच्चा घर था, जो बारिश में टपकता था और सर्दियों में सिहरन पैदा करता था। आज हमारे पास पक्का और सुरक्षित मकान है। इसके लिए हम सरकार और प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं।” श्याम सुंदर ने बताया कि उन्हें घर बनाने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा, “इस सहयोग के बिना हम कभी अपना घर नहीं बना सकते थे। प्रधानमंत्री जी ने हमें छत दी, यह कृपा शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती।”

    “अब पूरा परिवार सुकून से रहता है”

    मदन ने बताया, “पहले हमें कच्चे मकान में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब हम पूरे परिवार के साथ अपने पक्के घर में चैन से रह पा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के इस प्रयास ने हमारे जीवन को नई दिशा दी है।” प्रधानमंत्री आवास योजना न केवल एक सरकारी योजना बनकर रह गई है, बल्कि यह उन लोगों के लिए आशा की किरण बन गई है जिन्हें दशकों से एक स्थायी और सुरक्षित आवास की तलाश थी।

    Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर वालों को आईएमडी ने किया सावधान!