हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नशा त्यागें औ...

    नशा त्यागें और स्वस्थ समाज का निर्माण करे: डॉक्टर अंजू बाजपई

    Yamunanagar News
    Yamunanagar News: नशा त्यागें और स्वस्थ समाज का निर्माण करे: डॉक्टर अंजू बाजपई

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: अंतराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर उत्थान संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर अंजू बाजपई जी ने संदेश देते हुए कहा कि नशा मुक्ति एक ऐसा अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को नशे की लत से मुक्त कराना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को पूरी तरह से तबाह कर देता है। नशा हमारे समाज की एक जटिल समस्या बन चुका है, जो दिन-प्रतिदिन और गहरा होता जा रही है। यह न केवल एक व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी गहरा प्रभाव डालता है। Yamunanagar News

    यह समस्या समाज के हर वर्ग में देखी जा सकती है, चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र हो। युवा पीढ़ी को नशा करना ही है तो समाज सेवा का नशा करे,किसी जरूरतमंद की सेवा का नशा कर पुण्य कमाए। महान शिक्षाविद डॉक्टर पी के बाजपई जी ने नशा मुक्ति अभियान के तहत कहा की भारत में नशे की बढ़ती हुई समस्या से निपटने के लिए नशा मुक्ति अभियान एक संगठित प्रयास है। यह अभियान लोगों को नशे के खतरों से अवगत कराने, उन्हें सही मार्ग दिखाने, और नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का कार्य करता है। Yamunanagar News

    युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें सकारात्मकता को अपनी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। हमें नशा मुक्त समाज का निर्माण करना चाहिए जहां हर व्यक्ति स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सके।नशा मुक्ति में परिवार और दोस्तों का सहयोग अत्यधिक महत्वपूर्ण है। समाज को भी एकजुट होकर नशे के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके।नशा एक गंभीर समस्या है, लेकिन इसे खत्म किया जा सकता है यदि व्यक्ति, परिवार और समाज मिलकर इसे रोकने का प्रयास करें।

    हमें नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशा मुक्त जीवन को बढ़ावा देने के लिए एकजुट होना चाहिए। नशा मुक्त समाज ही हमारे देश को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकता है।संस्थान से कोशिश ईकाई के प्रधानाचार्य रविंद्र मिश्रा ,एकेडमी इंचार्ज स्वाति ठाकुर, स्पोर्ट्स इंचार्ज सुमित सोनी, डांस टीचर हनी तोमर, केयर टेकर राजेश और दीपा ने भी जानकारी देते हुए कहा की युवाओं और बच्चों को नशे की लत से दूर रखना चाहिए।स्वस्थ समाज का निर्माण करने के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे बढ़कर नशा रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए तथा हर किसी के मन में समाज सेवा की भावना निहित होनी चाहिए। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– बारिश ने प्रशासन के जल निकासी के दावो की खोल दी पोल, शहर में कई जगह हुआ जलभराव