हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Bihar electio...

    Bihar elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर ये खूबसूरत सॉन्ग लॉन्च! क्या आपकी समझ आएगा?

    Bihar News
    Bihar elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर ये खूबसूरत सॉन्ग लॉन्च! क्या आपकी समझ आएगा?

    जनता लुभाने को सॉन्ग ‘तेजस्वी अबकी अईहें गे, रौशन सबेरा लईहें गे’, लॉन्च

    Bihar elections 2025: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपना प्रचार गीत जारी कर दिया है। इस गीत की प्रमुख पंक्ति है — “तेजस्वी अबकी अइहें गे, रौशन सबेरा लइहें गे।” गीत में तेजस्वी यादव को किसी नेता के रूप में नहीं, बल्कि “बिहार का बेटा” बताया गया है और अनेक लोक-हितकारी वादों को दोहराया गया है। Bihar News

    करीब पांच मिनट 43 सेकंड के इस प्रचार गीत की शुरुआत ग्रामीण जीवन के दृश्य से होती है। मगही भाषा में तैयार इस गीत में तेजस्वी यादव की छवि को जननायक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस गीत का वीडियो स्वयं तेजस्वी यादव ने साझा किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा — “रौशन सवेरा लईहें गे।”

    गीत के माध्यम से यह संदेश दिया गया है —
    “नेता नहीं, ई बेटा छी, कोय एकरा सं बेहतर नहीं।”
    साथ ही यह भी कहा गया है —
    “आपन तेजस्वी भैया मुमकिन सब के सब कर पईहें गे।”

    राजद के इस अभियान गीत में बेरोजगारी, पलायन और सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कई वादे किए गए हैं, जैसे | Bihar News

    • युवाओं को रोजगार देने का संकल्प
    • प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 200 यूनिट निःशुल्क बिजली
    • महिलाओं के लिए ‘माई-बहिन योजना’
    • वृद्धजनों के लिए पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह
    • शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार
    • राज्य में उद्योगों को प्रोत्साहन और युवाओं का पलायन रोकने की रणनीति।

    बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तेजस्वी यादव निरंतर जनसभाओं, बैठकों और कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने “छात्र-युवा संसद” में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा: “बिहार का युवा अब सत्ता की मंशा नहीं, बल्कि सत्ता का भविष्य तय करेगा। हम सिर्फ मिट्टी के नहीं, हौसलों और विचारों से बने हैं। हमारी रगों में लहू नहीं, क्रांति बहती है। अब समय आ गया है कि हम सब उठें, ठान लें और बिहार को फिर से ज्ञान, कर्म और विकास की भूमि बनाएं।”

    Donald Trump Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत के साथ ‘बहुत बड़ी डील’ की घोषणा…