हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home कैथल कनाडा का फर्ज...

    कनाडा का फर्जी वीजा थमाकर 8 लाख रुपये हड़पे, आरोपी दिन के पुलिस रिमांड पर

    Kaithal
    Kaithal कनाडा का फर्जी वीजा थमाकर 8 लाख रुपये हड़पे, आरोपी दिन के पुलिस रिमांड पर

    कैथल (सच कहूँ न्यूज) व्यक्ति को विदेश भेजने का झांसा देकर 8 लाख रुपए हड़पने के आरोपी लाडेवाली जिला जालंधर पंजाब निवासी अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में पहले ही 2 आरोपियों को काबु किया जा चुका हैं। आरोपी अमृतपाल का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

    चाबा गांव के रहने वाले मंगत राम की शिकायत अनुसार उसके गांव के ही प्रगट सिंह ने उससे कहा कि उसकी बुआ का दामाद अमृतपाल युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। वह उसका कनाडा का वीजा लगवा देगा। प्रगट सिंह की उससे 16 लाख रुपए में बात की और कहा आधे पैसे पहले व आधे काम बन जाने के बाद देने होगें। 10 जनवरी 2022 को प्रगट सिंह ने उसको अमृतपाल से मिलवाया तथा उसी समय 2 लाख रुपए के अलावा डॉक्यूमेंट उसको दे दिए। जनवरी से अगस्त 2022 तक अलग अलग समय में आरोपियों ने उससे 8 लाख रुपए ले लिए। उसके बाद आरोपियों ने उसे पहले कनाडा व उसके बाद सिंगापुर का वीजा दिया लेकिन दोनों वीजा जांच में फर्जी पाए गए। जिस बारे आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था।