हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कैथल Road Accident...

    Road Accident: मेला देखकर लौट रहे युवक की सडक हादसे में मौत

    Kaithal
    Kaithal: नागरिक अस्पताल कैथल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन, मृतक राजबीर का फाइल फोटो

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal Road Accident: गांव बेगपुर के निकट वीरवार देर सायं बाइक का बैलेंस बिगडने से हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगपुर का करीब 30 वर्षीय राजबीर गांव में लगे मेले को देखने के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर गया था। Kaithal

    जब वह वापिस आ रहा था तो उसकी बाइक पर एक अन्य युवक भी बैठ गया। अचानक बाइक का संतुलन बिगडने से वह सडक पर जा गिरा तथा उसके सिर पर चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची तथा उसे अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसने अस्पताल में दम तोड दिया।

    परिजनो ने बताया कि मृतक राजबीर 3 भाइयों में सबसे छोटा था। जब हादसा हुआ तो परिवार के अन्य सदस्य धान लगाने के लिए खेतो में गए हुए थे। मृतक ड्राइवरी और मजदूरी का काम करता था। Kaithal

    यह भी पढ़ें:– Kaithalगाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप पुरस्कार से नवाजे गए