हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Abandoned Girl: बस स्टैंड पर लावारिस हालत में मिली बालिका

    Hanumangarh News
    Abandoned Girl: बस स्टैंड पर लावारिस हालत में मिली बालिका

    Abandoned Girl: हनुमानगढ़। टाउन थाना पुलिस ने शनिवार को शहर के मुख्य बस स्टैंड से एक बालिका को लावारिस हालत में दस्तयाब किया। पुलिस बालिका की ओर से बताए गए नाम-पते के आधार पर उसके परिजनों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार शनिवार को थाना में दूरभाष के जरिए सूचना मिली कि टाउन बस स्टैंड में करीब सात-आठ वर्षीय एक बच्ची लावारिस हालत में घूम रही है। उसके पास स्कूल बैग है। संभावना है कि वह अकेली बस में बैठकर आई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो बालिका ने अपने गांव का नाम हंसी बताया। Hanumangarh News

    पुलिस ने आसपास बालिका के पिता-माता की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस बालिका को दस्तयाब कर थाना पहुंची और इसकी सूचना बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल को दी। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के निर्देश पर बालिका को जिला अस्पताल स्थित सखी सेंटर भेज दिया गया। पुलिस की ओर से बालिका के बताए नाम-पते के आधार पर उसके वारिसानों का पता लगाया जा रहा है। बालिका के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किए गए हैं। Hanumangarh News