हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी थाना समाधान द...

    थाना समाधान दिवस में एसडीएम व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं

    Kairana News
    Kairana News: थाना समाधान दिवस में एसडीएम व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: थाना समाधान दिवस में एसडीएम निधि भारद्वाज व पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामसिंह ने जनसमस्याएं सुनी। शनिवार को कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज ने की। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 08 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का ही मौके पर निस्तारण कर दिया गया। Kairana News

    जबकि शेष शिकायती-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। एसडीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। इस अवसर पर सीओ श्यामसिंह, तहसीलदार अर्जुन चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना समाधान दिवस में आठ शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– अध्यापक बच्चों की सफलता में अहम भूमिका निभाता है- रेनू श्रीन