हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Kanwar Yatra: कावड़ यात्रा की तैयारियां पूर्ण, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलीस की पैनी नजर

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: कावड़ यात्रा की तैयारियां पूर्ण, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलीस की पैनी नजर

    कांवड़ यात्रा: 10 जुलाई से वनवे किया जाएगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे

    • सुरक्षा पुख्ता: वाच टावरों से होगी कावड़ मार्ग की निगरानी

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे जनपद गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को सुगम और सफल और सुगम बनाने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली गई है। कावड़ यात्रियों के लिए 10 जुलाई से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे वनवे कर दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से कांवड़ मार्ग पर खुली हुई खाद्य और पेय पदार्थ वाली दुकानों, ठेला संचालकों को नेम प्लेट और रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी।

    25 ड्रोन और तीन हजार सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी

    अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी और @24 घंटे निगरानी के लिए 50 वॉच टॉवर बनाए जाएंगे। दूधेश्वरनाथ मंदिर और अन्य पांच मार्गों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिन्हें सीसीटीवी से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा एलईडी स्क्रीन पर मुख्य मार्गों का मैप दर्शाया जाएगा और प्रत्येक 100 मीटर की दूरी पर दिशासूचक बोर्ड लगाए जाएंगे।ताकि कावड़ यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

    क्या कहते है अतिरिक्त पुलिस आयुक्त | Ghaziabad News

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एक दर्जन ड्रोन कैमरों से पूरे कांवड़ मार्ग व दूधेश्वरनाथ मंदिर पर पुलिस पैनी नजर रखेगी। साथ ही कांवड़ मार्ग के पांच मुख्य केंद्रों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिस पर कांवड़ियों को पूरे कांवड़ मार्ग के रूट की जानकारी मिलेगी। हर 100 मीटर की दूरी पर दिशासूचक बोर्ड लगाया जाएगा।

    कावड़ मार्ग की 50 वॉच टावरों से भी होगी 24 घंटे निगरानी

    सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कांवड़ मार्ग पर 50 जगह हाईटेक वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। इन टावरों से कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि वॉच टावर ऐसे स्थानों पर बनाए जाएंगे। Ghaziabad News

    एलईडी स्क्रीन परतापुर से गाजियाबाद में एंट्री प्वाइंट पर, परतापुर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे एंट्री प्वाइंट पर, मेरठ से गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर, मुरादनगर नहर और मेरठ तिराहा पर लगाई जाएंगी। 107 पुलिस चौकियों पर भी अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की जाएगी। यातायात पुलिस के भी 700 पुलिसकर्मी कांवड़ रूट व डायवर्जन प्वाइंट पर मुस्तैद रहेंगे। इसके साथ ही 2500 पुलिसकर्मी और दो कंपनी पीएसी भी तैनात की जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– थाना समाधान दिवस में एसडीएम व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं