हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल Sports News: ...

    Sports News: पानीपत के इस खिलाड़ी ने एक बार फिर रच दिया इतिहास, जानकर आप भी खुश हो जाओगे

    Sports News
    Sports News: पानीपत के इस खिलाड़ी ने एक बार फिर रच दिया इतिहास, जानकर आप भी खुश हो जाओगे

    Sports News: लुसाने, (स्विट्जरलैंड) (एजेंसी)। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा एक बार फिर से भाला फेंक रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गये है। विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में नीरज एक बार फिर दुनिया के नंबर वन भाला फेंक खिलाड़ी बन गये है। सितंबर 2024 में ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने नीरज को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल कर लिया था। इस सप्ताह की शुरूआत में जारी रैंकिंग में नीरज के पास एंडरसन पीटर्स के 1431 की तुलना में 1445 रैंकिंग अंक हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम 1370 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं और चेक गणराज्य के जैकब वडलेज शीर्ष पांच की सूची में शामिल हैं। नीरज के इस वर्ष लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें फिर शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

    Weather Update: मेघ गर्जन के साथ बारिश व वज्रपात की आशंका… देखें, मौसम विभाग की रिपोर्ट, थोड़ा ध्यान से निकलना बाहर….

    नीरज ने अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में पोच इनविटेशनल जीता और मई में दोहा डायमंड लीग में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने दोहा में 90.23 मीटर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और प्रतिष्ठित 90 मीटर क्लब में प्रवेश किया। पोलैंड में जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल में वह फिर दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन जून में पेरिस डायमंड लीग में जीत की राह पर लौट आए। उन्होंने पेरिस में 88.16 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नीरज ने इस सप्ताह की शुरूआत में ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक का खिताब भी अपने नाम किया। इस साल अपने सभी चार मुकाबलों में नीरज ने एंडरसन पीटर्स को पछाड़ दिया है। दोनों शीर्ष एथलीट पांच जुलाई को बेंगलुरु में एनसी क्लासिक 2025 में फिर से आमने-सामने होंगे। Sports News