हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Monsoon 2025: देश में समय से पहले आ धमका मानसून! कई राज्यों में बारिश ने थामी जीवन की रफ़्तार

    Monsoon News
    Monsoon 2025: देश में समय से पहले आ धमका मानसून! कई राज्यों में बारिश ने थामी जीवन की रफ़्तार

    Monsoon update in India: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत की सौगात लेकर इस वर्ष मानसून ने तय समय से एक दिन पूर्व यानी रविवार, 29 जून को दस्तक दे दी। आमतौर पर मानसून 30 जून को दिल्ली पहुंचता है, लेकिन इस बार इसकी आमद पहले ही हो गई। Monsoon News

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 जून तक राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बचे हुए हिस्सों तक पहुंच चुका था, जिससे यह पूरे देश में सक्रिय हो गया। इस प्रकार वर्ष 2020 के बाद यह सबसे जल्दी देशव्यापी मानसून पहुंच है, जब 26 जून को मानसून ने पूरे भारत को ढक लिया था। आईएमडी ने बताया कि इस वर्ष मानसून ने 24 मई को केरल में प्रवेश किया था, जो 2009 के बाद से सबसे पहले हुआ आगमन है। सामान्यतः मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है।

    तेज रफ्तार और ठहराव दोनों देखे गए

    इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत दबाव के क्षेत्रों के कारण मानसून ने शुरुआत में तेजी से प्रगति की और 29 मई तक मुंबई और पूर्वोत्तर भारत सहित मध्य महाराष्ट्र तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद 29 मई से 16 जून तक यह लगभग 18 दिनों तक स्थिर रहा। इसके बाद मानसून ने धीरे-धीरे गति पकड़ते हुए समूचे देश को कवर कर लिया। दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं के कारण मानसूनी धाराओं की रफ्तार धीमी हो गई थी, जिससे इसकी दिल्ली में आमद में थोड़ी देर हुई।

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

    इस बीच, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर राजधानी शिमला, सिरमौर, सोलन, कुल्लू और मंडी जिलों में अगले 48 घंटों के भीतर भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। इसके अतिरिक्त कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों में कई स्थानों पर मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि कुल्लू, ऊना और चंबा में भी बौछारें पड़ने की उम्मीद है। Monsoon News

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड वालों को मौसम विभाग ने किया सावधान! भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट किया…