हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Bollywood New...

    Bollywood News: कभी सोचा था कि शोले इतनी दूर तक जाएगी….जानिये

    Bollywood News:
    Bollywood News: कभी सोचा था कि शोले इतनी दूर तक जाएगी....जानिये

    Bollywood News: इटली, (एजेंसी)। बॉलीवुड फिल्मकार रमेश सिप्पी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ का विश्व प्रीमियर इटली में बिना काटे गए संस्करण में बोलोग्ना के प्रतिष्ठित इल सिनेमा रिट्रोवाटो फेस्टिवल में किया गया। फिल्म शोले की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए यह स्क्रीनिंग 27 जून को ओपन-एयर पियाजा मैगीगोर में हुई। इस अवसर पर ‘शोले’ के निर्देशक रमेश सिप्पी ने कहा, क्या मैंने कभी सोचा था कि शोले इतनी दूर तक जाएगी। बिल्कुल नहीं! मुझे याद है कि जब हम इसे बना रहे थे तो हमें विश्वास था कि हम एक अच्छी फिल्म बना रहे हैं। लेकिन एक ऐसी फिल्म जो सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी और सभी समय की सबसे महान फिल्मों में से एक मानी जाएग। नहीं, हमने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी।

    रमेश सिप्पी ने बताया कि उन्हें याद है कि ‘शोले’ को रिलीज के समय ही फ्लॉप घोषित कर दिया गया था। समीक्षाएँ नकारात्मक थीं। कोई दर्शक नहीं था। लेकिन दूसरे हफ़्ते में इसने (बॉक्स आॅफिस पर) बाजी मारी । उन्होंने कहा कि मैंने अपनी दूसरी फिल्मों को बनाने में भी उतनी ही मेहनत की। यदि वे ‘शोले’ जैसी नहीं बन पाईं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे कम ध्यान में बनाई गई फिल्में थीं।उन्होंने ‘शोले’ में एक पसंदीदा किरदार का नाम पूछने पर गब्बर सिंह का नाम बताया। उन्होंने बताया कि वह सभी का पसंदीदा है। अमिताभ बच्चन सहित हर कोई उसका किरदार निभाना चाहता था। Bollywood News

    जी.पी. सिप्पी निर्मित और रमेश सिप्पी निर्देशित फिल्म शोले 15 अगस्त 1975 में रिलीज हुयी थी। यह फिल्म मुंबई के मिनर्वा थियेटर में पांच सालों तक चली थी।इस फिल्म में संजीव कुमार, धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन,हेमा मालिनी, जया भादुड़ी और अमजद खान ने अहम भूमिका निभायी थी।