हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Theft: चोरों ...

    Theft: चोरों ने दुकान के गल्ले से उड़ाए 55 हजार रुपए

    Bhiwani Theft News
    सांकेतिक फोटो

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: शहर के दिनोद रोड निवासी सुरजभान नामक दुकानदार की दुकान के शटर का ताला तोड़कर 2 अज्ञात युवकों ने दुकान के गल्ले में रखे 55 हजार रुपए चुरा लिए। आरोपी युवकों की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। इस बारे में दिनोद रोड निवासी सुरजभान ने बताया कि उसकी कृष्णा कॉलोनी रेलवे फाटक के पास परचून की दुकान है। Bhiwani News

    उसने बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपनी दुकान को बंद कर अपने घर आ गया। इसके बाद शनिवार सुबह उसने अपनी दुकान पर जाकर देखा तो वहां उसकी दुकान पर लगे शटर का ताला टूटा हुआ था और उसकी दुकान में रखे गल्ले से 55 हजार रुपए गायब मिले। इसके बाद उसने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने मोबाइल में देखी तो पाया कि उक्त वारदात को 2 युवकों ने अंजाम दिया है। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

    यह भी पढ़ें:– डीलर पर सरकारी गोदाम से राशन की कालाबाजारी का आरोप