हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी डेरा सच्चा सौ...

    डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने गरीब लड़की की शादी में किया सहयोग

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News: डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने गरीब लड़की की शादी में किया सहयोग

    जरूरत के सामान सहित की राशन की व्यवस्था

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: गुलावठी में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में दहेज का सामान व राशन देकर मानवता का भर्ज निभाया। गुलावठी के ग्राम खुशहालपुर में एक गरीब परिवार की बेटी की शादी होनी है, उसके माता पिता मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते है। वह अपनी बेटी की शादी का खर्च उठाने में असमर्थ है। जब इसकी जानकारी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को मिली तो उन्होंने अपने गुरू संत डॉ गुरूमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर अमल करते हुए बेटी की शादी में दहेज का सामान और राशन देकर सहयोग किया। Bulandshahr News

    जिसमें डेरा श्रद्धालु अमरीश गोयल ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु मानवता भलाई के कार्य करते रहते हैं। डेरा सच्चा सौदा की और अनेक मानवता भलाई के कार्य चलाये जा रहे है। इस दौरान स्थानीय डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई केन्द्र पर नामचर्चा आयोजित की गई। जिसमें गुरू महिमा का गुणगान किया गया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद गोयल इन्सां, अमरीश गोयल इन्सां, पदमलता गोयल इन्सां, प्रेमवीर सिंह, शरद इन्सां, बिजेन्द्र इन्सां, अनुज इन्सां, राकेश इन्सां, मास्टर तेजेन्द्र इन्सां, सुनील इन्सां, सतपाल प्रधान, धर्मपाल सिंह, प्रमोद इन्सां, लक्ष्मी इन्सां, निर्देश इन्सां,सहित अन्य डेरा अनुयायी मौजूद रहे। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– कठिनाइयों को हराकर सफलता की उड़ान, 14 वर्षीय गीतांजलि बनी उत्तर भारत की डांस चैंपियन