हमसे जुड़े

Follow us

36.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Bulandshahr: कैंटर मालिक ने ही रची थी चोरी की साजिश, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

    Bulandshahr
    Bulandshahr: कैंटर मालिक ने ही रची थी चोरी की साजिश, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

    फाइनेंस की किस्त नहीं भर पाने पर बनाई स्क्रैप समेत कैंटर बेचने की योजना

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr: बुलन्दशहर में एक कैंटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कैंटर का मालिक अक्षय और उसका साथी प्रदीप शामिल हैं। पुलिस ने चोरी का कैंटर, अवैध हथियार और चाकू भी बरामद किए हैं। मामला 28 जून 2025 का है, जब हरियाणा के रोहतक निवासी अक्षय ने खुर्जा देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 25 जून को उसका ड्राइवर रूप सिंह फतेहपुर से टावर का स्क्रैप लेकर मेरठ जा रहा था। Bulandshahr

    28 जून की रात को शेरे पंजाब ढाबे पर रुकने के दौरान कैंटर चोरी हो गया।पुलिस की जांच में सामने आया कि यह एक झूठी शिकायत थी। दरअसल, कैंटर मालिक अक्षय ने ही अपने साथी प्रदीप और ड्राइवर रूप सिंह के साथ मिलकर इस पूरी घटना की साजिश रची थी। अक्षय ने पूछताछ में बताया कि कैंटर उसकी पत्नी के नाम पर फाइनेंस से लिया गया था। किस्त नहीं भर पाने के कारण उसे डर था कि फाइनेंस कंपनी कैंटर जब्त कर लेगी। इसलिए उसने कैंटर और उसमें लदे स्क्रैप को बेचने की योजना बनाई। स्वाट टीम और खुर्जा देहात पुलिस ने 30 जून को जहाजपुर गांव के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीम को 10,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। Bulandshahr

    यह भी पढ़ें:– Rotary Club: रोटरी क्लब को जॉन 10 में मिला बेस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड, अजय कालड़ा बने बेस्ट रोटेरियन