हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Punjab News: ...

    Punjab News: संजीव अरोड़ा ने ली पंजाब कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, उद्योग, एनआरआई व निवेश विभाग मिले

    Chandigarh News
    Chandigarh News: संजीव अरोड़ा ने ली पंजाब कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, उद्योग, एनआरआई व निवेश विभाग मिले

    राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिलाई शपथ

    • कुलदीप धालीवाल के इस्तीफे के बाद अरोड़ा को सौंपी गई जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। Chandigarh News: पंजाब सरकार में बुधवार को एक महत्वपूर्ण फेरबदल के तहत लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, राज्यपाल की पत्नी अनीता कटारिया, पंजाब मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। Chandigarh News

    राज्यपाल कटारिया ने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, आज पंजाब राजभवन में लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। उन्हें मेरी शुभकामनाएं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अरोड़ा को बधाई दी और विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे। मान ने कहा, संजीव अरोड़ा को उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश संवर्धन और एनआरआई मामलों जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

    मैं पार्टी का वफादार सिपाही हूँ: धालीवाल

    पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि वह राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के वफादार सिपाही हैं। धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें साढ़े तीन साल तक कैबिनेट में सेवा करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें विभाग सौंपा गया था, तब उन्होंने 11 हजार एकड़ जमीन पंजाब सरकार को मुक्त करवाकर सौंप दी थी। इस जमीन की कीमत उस समय 2700 करोड़ रुपये थी।

    धालीवाल ने दावा किया कि वह न केवल पंजाब, बल्कि पूरे भारत में पहले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने राज्य के लोगों से हड़पी गई 11 हजार एकड़ जमीन को मुक्त करवाया। एनआरआई विभाग के तहत अपने कार्यकाल के दौरान धालीवाल ने पिछले दो वर्षों में 4 हजार एनआरआई मामलों का समाधान किया। धालीवाल ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी। पंजाब के लोगों के हितों की रक्षा और राज्य की प्रगति के लिए उनका संघर्ष कभी नहीं रुकेगा।

    यह भी पढ़ें:– जेलों में गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी में ‘सरकार’