हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी युवती के अपहर...

    युवती के अपहरण में षड्यंत्रकारी महिला आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: युवती के अपहरण में षड्यंत्रकारी महिला आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने युवती के अपहरण में शामिल षड्यंत्रकारी महिला आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 25 जून को क्षेत्र निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली कैराना पर युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को महिला अपराधों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने युवती के अपहरण के षड्यंत्र में शामिल महिला आरोपी सोमती निवासी मोई पुल के पास वैष्णो ढाबा ग्राम पंजीठ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। युवती ने बरामदगी के पश्चात अपने बयानों में महिला आरोपी को उसके अपहरण के षड्यंत्र में शामिल होने की बात कही थी। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– CBLU: पोस्ट ग्रेजुएट दाखिलों को लेकर एक बार फिर चर्चा में बंसीलाल यूनिवर्सिटी