Punjab

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

संभलहेड़ा के जंगल में नलकूपों पर चोरों का धावा, स्टार्टर-केबल चोरी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: क्षेत्र के ग्राम संभलहेड़ा में बुधवार की देर रात चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। अज्ञात चोरों ने गांव के जंगल में लगे करीब आधा दर्जन नलकूपों पर धावा बोलकर उनमें लगे स्टार्टर, मोटर के पार्ट्स और केवल आदि सामान चोरी कर लिए। घटना से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। Mirapur News

ग्राम संभलहेड़ा के जंगल में मोमीन पुत्र मोहम्मद अली, आस मोहम्मद पुत्र अल्लारखा,शाहबुद्दीन पुत्र मांगता,सतीश कुमार पुत्र जगत सिंह, मुस्लिम पुत्र उमर अली समेत अन्य किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए नलकूप लगे हुए हैं। गुरुवार की देर रात अज्ञात चोर खेतों में पहुंचे और एक-एक कर कई नलकूपों को निशाना बनाते हुए उनमें लगे कीमती उपकरण चोरी कर ले गए। गुरूवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों पर लगे स्टार्टर, केवल और अन्य उपकरण गायब मिले। चोरी की घटना देखकर किसानों के होश उड़ गए। किसानों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित किसानों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि इस चोरी से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Mirapur News

यह भी पढ़ें:– France News: इराक के एरबिल इलाके में ड्रोन हमले में फ्रांस के एक सैनिक की मौत, कई घायल

About The Author

Related Posts