सागर चौहान ने बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता डबल खिताब, छाया हर्ष

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे बाबर चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली में स्थित राजेश फार्म हाउस में आयोजित मिस्टर यूपी बॉडीबिल्डिंग एंड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कैराना कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी सागर चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 60 किलोग्राम मेंस बॉडीबिल्डिंग नेचुरल कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, सागर चौहान ने मेंस फिजिक नेचुरल कैटेगरी में भी प्रथम स्थान हासिल कर डबल खिताब अपने नाम किया।

इस उपलब्धि पर उन्हें ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आस-पास के विभिन्न जनपदों से करीब पचास खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे बाबर चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सागर चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद तथा जिम संचालक एवं ट्रेनर कासिम चौधरी व नितिन कुमार को दिया। कहा कि इनके मार्गदर्शन व शुभाशीर्वाद से ही यह उपलब्धि हासिल हो सकी है।

सागर चौहान की इस उपलब्धि से परिजनों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों व मोहल्ले में खुशी का माहौल है। उन्हें शुभकामनाएं ज्ञापित किये जाने का सिलसिला जारी है।

About The Author

Related Posts