हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Hair Fall In Monsoon: झड़ते बालों पर Full Stop लगा देगा ये तेल, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका…

    Hair Fall In Monsoon
    Hair Fall In Monsoon: झड़ते बालों पर Full Stop लगा देगा ये तेल, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका...

    Hair Fall In Monsoon: (सच कहूं/अनु सैनी) मानसून के मौसम में अधिकतर लोगों के बाल झड़ने लगते हैं, इसका बड़ा कारण मौसम को माना जाता हैं। बारिश के दिनों में पसीना और उमस के कारण हेयरफॉल की समस्या पैदा होती है, वहीं कुछ लोगों के बाल प्रदूषण और खराब पानी की वजह से भी तेजी से झड़ने लगते हैं, अगर हेयरफॉल लंबे समय तक हो तो इससे गंजापन आने की संभावना बढ़ सकती हैं। इसलिए बालों के टूटने की समस्या को गंभीरता से लेना जरूरी हैँ। बालों को झड़ने से बचाने के लिए प्याज का तेल असरदार साबित होता है। इससे सिर पर नए बाल भी उगने लगते हैं।

    बता दें कि जिन प्याज को आप रसोई में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, उसी प्याज से आप घर पर ही ये तेल तैयार कर सकते हैं। जी हां बालों के लिए प्याज वाला तेल घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। इस तेल को आप 1-2 घंटे कि लिए लगा लें, आपके कमजोर और पतले बाल मोटे और घने हो जाएंगे, प्याज के तेल में एंटी-आॅक्सीडेंट्स और कई तरह के एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं, लगातार प्याज का तेल लगाने से नए बाल उगने लगते हैं।

    कैसे बनाया जाए प्याज का तेल | Hair Fall In Monsoon

    प्याज का तेल तैयार करने के लिए 200 ग्राम नारियल का तेल लें, आप चाहें तो सरसों के तेल में भी इसे बना सकते हैं। अब तेल को कड़ाही में डालकर गर्म करें और इसमें 1 बड़ा प्याज बारीक काटा हुआ और एक कप करी पत्ता डाल दें, दोनों चीजों को भून लें और फिर गैस बंद कर दें। आप चाहें तो सिर्फ प्याज का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं प्याज को पीसकर भी तेल में मिला सकते हैं, जब प्याज भुन जाए और तेल ठंडा हो जाए तो इसे किसी कटोरी में निकाल लें। इसके बाद तैयार इस प्याज का तेल को आप बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और फिर अगले दिन शैंपू कर लें। चाहें तो आप इस तेल को 2-3 दिन लगाकर रखने के बाद भी शैंपू कर सकते हैं।

    प्याज का तेल के फायदे? Hair Fall In Monsoon

    बालों के लिए प्याज का तेल किसी वरदान से कम नहीं हैं, प्याज में ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं, जिनसे बालों की अच्छी ग्रोथ होती है, नए बाल भी उगने लगते हैं। प्याज का तेल लगाने से बालों की थिकनेस बढ़ती है और बाल घने बनते हैं, जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या ज्यादा रहती है उन्हें प्याज का तेल जरूर लगाना चाहिए। प्याज का तेल सफेद बालों की समस्या को भी कम करता है, इससे स्कैल्प पर होने वाला बैक्टीरियल इंफेक्शन भी दूर होता है। पीएच लेवल बैलेस्ट रहता है और प्याज का तेल नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।

    सावधानी: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, और इसे किसी भी चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। Diabetes Treatment