हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home कैथल Snake Bites: ...

    Snake Bites: धान लगाने आये प्रवासी मजदुर को सोते समय सांप ने काटा, तीन घंटे बाद मौत

    Kaithal News
    Kaithal News: धान लगाने आये प्रवासी मजदुर को सोते समय सांप ने काटा, तीन घंटे बाद मौत

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Snake Bites: मानस गांव में रात में सो रहे प्रवासी मजदूर को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के तीन घंटे के बाद ही मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर धान लगाने के लिए आया हुआ था। यह घटना रात दो बजे की है। मृतक के 4 छोटे छोटे बच्चे है। मृतक मजदूर के साथी महेश मंडल ने बताया कि उनके करीब 80 लोग बिहार के सुपौल जिला से यहां पर धान लगाने के लिए आए हुए हैं। उनकी टोली में भी 10 से 12 लोग है।

    उनकी टोली के सदस्य जय प्रकाश मंडल (35 वर्ष) चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सोया हुआ था। जबकि अन्य सदस्य खेत में बने कोठे की छत पर सोए हुए थे। रात करीब दो बजे उसे एक सांप ने कमर में काट लिया। जब उसे सांप ने काटा तो उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने के बाद उन्होंने खेत के मालिक को फोन किया। खेत का मालिक बाइक लेकर आया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन उसके शरीर में जहर अधिक फैलने के कारण मौत हो गयी। इसके बाद उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहाँ मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव मृतक के साथियों को सौंप दिया गया। मानस निवासी रघुवीर ने बताया कि जयप्रकाश हर बार उनके गांव में धान के सीजन में मजदूरी करने आता है। Kaithal News

    सदर थाना एसएचओ सनेष कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास सूचना आई थी। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा के इस गांव की हो गई बल्ले-बल्ले, मिलने जा रही है ये बड़ी सुविधा